इकबालपुर में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्यों के कारण दो दिन के लिए अलग-अलग रेलवे फाटक बंद रहेंगे। विकल्प के रूप में दो अन्य फाटकों से आवागमन किया जा सकता है। इस संबंध में रेलवे की ओर से पुलिस और प्रशासन को भी अवगत कराया है।
प्रवर खंड अभियंता (रेलवेपथ) की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि फाटक संख्या संख्या 519सी मरम्मत कार्य के चलते 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दिन वैकल्पिक सड़क रेलवे फाटक संख्या 520बी और 518सी से वाहनों को गुजारा जा सकता है। वहीं इकबालपुर की फाटक संख्या 518सी 19 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहने की में वाहनों को वैकल्पिक सड़क रेलवे फाटक संख्या 519सी और 517सी से गुजारा जा सकेगा।