फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में युवक के मकान पर दो राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो सगे भाइयों ने एक युवक के घर पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पांच दिन पहले भी तीन आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला करके घायल कर मोबाइल और नकदी छीन ली थी। युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी जुल्फिकार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला किला निवासी कुछ युवक उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार देर रात को मोहल्ला किला निवासी दो सगे भाई उसके घर पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग होने पर मोहल्ले में दहशत फैल गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।



बताया गया है कि पांच दिन पहले भी आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला करके मोबाइल और 30 हजार की नकदी छीन ली थी। बताया गया है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें