फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से दो युवकों की मौत

Sun, 05 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिरचंदी गांव में देर शाम एचटी लाइन के करंट से दो युवकों की मौत हो गई। गांव में कई दिन से एलटी लाइन का तार टूटा हुआ था। रविवार देर शाम दो युवक बाइक पर गुजर रहे थे, अचानक नीचे लटक र हा तार बाइक में फंसकर ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को छू गया। करंट दौड़ने से मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की अचानक दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया। मामले में प्रथम दृष्टया ऊर्जा निगम की लापरवाही उजागर हुई है। देर रात तक पुलिस मामले की जानकारी लेने में जुटी थी।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते आंधी तूफान के दौरान देहात में बड़ी संख्या में बिजली के पोल व तार टूटे थे। भगवानपुर के चुडिय़ाला में सिरचंदी गांव में भी एलटी लाइन का तार टूटा था। हालांकि इसके बाद से तार में करंट नहीं था, लेकिन वह नीचे लटका हुआ था। उसके बगल से ही एचटी लाइन होकर गुजरती है। रविवार देर शाम गांव के अमित पुत्र भोलू और सौरभ पुत्र जिंदर फैक्ट्री से डयूटी कर घर लौटे। दोनों नहाने के लिए बाइक पर घर से निकले। इसी बीच नीचे लटका तार उनकी बाइक में फंस गया। लड़खड़ाकर नीचे गिरने पर तार खिंचकर ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया। 
इससे तार में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया और अमित व सौरभ बुरी तरह झुलस गए। चंद सैकेंड में दोनों की मौत हो गई। हादसे से गांव में हाहाकार मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी पुलिस टीम सहित गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों के मुताबिक हफ्ते भर से ऊर्जा निगम ने तार हटाने की जहमत नहीं उठाई। ऊर्जा निगम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई होती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम को लेकर नाराजगी दिखाई दी। 
विज्ञापन

 
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
रुड़की। भगवानपुर में चुडिय़ाला चौक के पास आंधी के दौरान अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को नजदीक के अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक बेहोश होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक को उपचार के लिए भेजा गया है।


बवाल में चैंपियन के ताऊ की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर का वर्जन---------
'जबरन दुकान खाली कराने का मामला भी अपराध की श्रेणी में आता है, इसी के तहत कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी हुई है। यदि दुकान खाली करानी थी तो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती।' संजय गुंज्याल, आईजी गढ़वाल रेंज
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें