फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का वायरलेस सेट गायब, कर्मियों की फजीहत

Sun, 05 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लंढौरा बवाल में ड्यूटी करने पहुंचे नरेंद्रनगर सीओ का वायरलेस सेट गायब होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगालने और कर्मचारियों से पूछताछ करने पर भी जब सेट नहीं मिला तो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सुबह सेट लंढौरा चौकी में मिला तो पता चला कि वह सीओ की गलती से छूट गया था। ऐसे में पुलिस और होटल कर्मचारियों को मुफ्त में फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


लंढौरा में बवाल शांत कराने के लिए आसपास के जिलों से भी अधिकारी और फोर्स मंगाई गई है। इनमें नरेंद्र नगर के सीओ बिजेंद्र दत्त डोभाल भी शामिल हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में कराई गई थी। उनका गनर और ड्राइवर इसी होटल में ठहरे थे।

शनिवार शाम सीओ का सेट गायब हो गया। होटल का पूरा कमरा छानने के बाद जब सेट नहीं मिला तो सीओ ने होटल कर्मचारियों पर शक जताया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की। पता न चलने पर देर रात मुकदमा दर्ज किया। सुबह सीओ जब लंढौरा पहुंचे तो सेट चौकी में मिला है। इस पर सीओ ने दोबारा लिखित जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली भेजी और बताया कि सेट चौकी से मिल गया है। बहरहाल सेट खुद सीओ की लापरवाही से लंढौरा चौकी में छूटा और फजीहत पुलिसकर्मियों और होटल कर्मचारियों को झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें