फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू से दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर से देहात तक डेंगू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इमलीखेड़ा के भी एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं दूसरी ओर, ढंडेरा में भी एक युवक की डेंगू से मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इमलीखेड़ा निवासी मुस्तकीम उर्फ गुल्ला (32) पिछले करीब 15 दिन से बीमार था। परिजन आजाद ने बताया कि उसे रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से लगातार उसकी दवा चल रही थी, लेकिन मंगलवार को मुस्तकीम की मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर ढंडेरा में भी 22 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत की सूचना है। गांव के बिजेंद्र कुमार ने बताया कि कई दिनों से उसे बुखार आ रहा था। जिनके बल्ड की जांच कराई गई थी। जांच पड़ताल के बाद शनिवार को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। लगातार बुखार और दर्द के कारण हालत बिगड़ती देख युवक को हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया था। सोमवार की रात 11 बजे मेरठ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस गांव में इससे पहले भी डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें