ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी ने मृतक की जेब से निकले पहचान पत्र पर परिजनों को सूचना देकर अवगत कराया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे।
सोमवार की दोपहर को रेलवे फाटक पाड़ली गुर्जर क्रास कर रहा युवक तेज गति से आ रही अमृतसर दुर्गयाना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचना देकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने जीआरपी को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी दी। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से युवक की पहचान राजकुमार (47) पुत्र कालर निवासी मंडावर थाना भगवानपुर के रूप में हुए। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी अमित कुमार बताया कि मृतक परिजनों को सूचना देकर दे दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन पहुंच गए हैं।