महाराजपुर कलां गांव में रास्ते के लिए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आपस में झगड़ रहे तीन व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
रायसी चौकी क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते पर विवाद चल रहा है। मंगलवार को उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़ा होने की सूचना पर रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत हेड कांस्टेबल रविंद्र नागर और कांस्टेबल अनिल तोमर के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आपस में उलझ गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसपर पुलिस तीन लोगों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मगन, अरविंद और मनोज निवासी महाराजपुर कलां बताए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।