फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा के नाम से चौथ मांगने और धमकाने में दो नामजद

Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूरा के नाम पर फैक्ट्री प्रबंधक से रंगदारी मांगने, धमकाने और फायरिंग कर आतंकित करने के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पटियाला जेल में बंद कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा के नाम से मुंडियाकी क्षेत्र स्थित उजाला नील फैक्टरी के प्रबधंक से रंगदारी मांगी गई थी। बाद में मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने प्रबंधक को धमकाया और आतंकित करने के लिए हवाई फायर भी किए थे। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रबंधक साबू जोन ने लिटिल और आशीष नामक दो बदमाशों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि ये दोनों बदमाश घटना के पहले फैक्टरी में प्रबंधक से मिलने आए थे। तब वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को इन्होंने अपने नाम लिटिल और आशीष बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने 19 मार्च की शाम को फायर करने वाले बदमाशों के तौर पर इन्हें पहचाना है। ये दोनों कहां के रहने वाले हैं, इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से फैक्ट्री प्रबंधक को अज्ञात नबंरों से किए गए फोन काल की भी जांच की जा रही है। इन नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। कुख्यात अमित उर्फ भूरा भी पुलिस की जांच के दायरे में है। पुलिस का मानना है कि भूरा के कहने पर ही इन बदमाशों ने अज्ञात नंबरों से प्रबंधक को रंगदारी के लिए फोन किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें