फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टयूशन पढ़ने गई दो नाबालिग बहनें लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकलीं दो बहनें लापता हो गई। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लापता बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी 14 और छोटी बेटी 10 साल की है। शुक्रवार दोपहर दोनों बेटियां घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकलीं थीं। काफी देर बाद परिजनों ने शिक्षिका के घर जाकर देखा तो बेटियां वहां नहीं मिलीं। परिजनों ने छात्राओं की संभावित जगहों पर तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि लापता छात्राओं को सकुशल ढूंढ़ने करने की कोशिश जारी है।

-
गंगनहर से बुजुर्ग का शव बरामद
रुड़की। गंगनहर से पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नये पुल के पास एक शव अटका हुआ है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय तैराक मोनू ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त की कोशिश कराई, लेकिन मौके पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें