फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सत्यापन अभियान चलाकर कर 14 लोगों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। पुलिस ने कस्बे में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 14 लोगों का चालान काटकर एक लाख चालीस हजार रुपये वसूले गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार को बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने लखनौता, इकबालपुर और कस्बे में सत्यापन किया। कस्बे में बाहरी प्रदेशों से आए गुड़ चर्खियों के मजदूरों, फेरीवालों, किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। पुलिस टीम ने करीब 90 मकान, एक कबाड़ी की दुकान और 12 गुड़ चर्खियों को खंगाला। जहां 14 लोग बिना सत्यापन के मिले। उनसे दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें