फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर से निकली दो नाबालिग बालिकाएं कटरा में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से नाराज होकर स्कूल के लिए निकली दो नाबालिग बालिकाओं को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटरा से तलाश लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बालिकाओं के परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

गत 25 अगस्त 2026 को मंगलौर निवासी शरीफ ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री और उसकी 16 वर्षीय सहेली 24 अगस्त को घर से स्कूल के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं आईं। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की।
पुलिस ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा धर्मशालाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस चंडीगढ़ होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंची और कटरा से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चियों के मिल जाने पर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दोनों किशोरियों के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें