फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की ईंट दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सोने की ईंट देने के नाम पर एक दंपति ने एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दंपति से अपनी रकम वापस मांगी। दंपति ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर के गांव मुंडलाना निवासी संदीप प्रधान कारोबारी हैं। बीती 18 जनवरी को वह किसी काम से कार से हरिद्वार जा रहे थे। इस बीच कलियर बस स्टैंड के पास उन्हें एक महिला और पुरुष मिले और लिफ्ट मांगी। उन्होंने दोनों को लिफ्ट दे कलियर छोड़ दिया।
अगले दिन वह दोबारा हरिद्वार जा रहे थे। इस बीच नगर निगम पुल के पास दंपति उन्हें फिर मिला। उन्होंने दंपति को फिर लिफ्ट दे दी। इस बीच दंपति ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार को पैसों की जरूरत है और उसके पास सोने की ईंट है, जो वह बेच रहा है।
विज्ञापन

बताया कि ईंट बेचने के लिए रिश्तेदार ने उन्हें दे रखी है। दंपति ने उन्हें ईंट दिखाई और कुछ टुकड़ा देकर सुनार से पहचान कराने की बात कही। वह सुनार के पास पहुंचे और उसे टुकड़े को दिखाया।
सुनार ने टुकड़े का सोने का बताया। इस पर वह वापस दंपति के पास पहुंचे और सोने की ईंट का आठ लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उन्होंने एक परिचित से दो लाख रुपये लिए और दंपति को दे दिए। बाकी की रकम कुछ दिनों में देने की बात कही। इस पर दंपति ने ईंट उन्हें दे दी और वहां से चले गए।
वह ईंट को लेकर दोबरा सुनार के पास पहुंचे तो पता चला कि वह पीतल की बनी हुई है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए और वह कलियर में भट्टे पर रहने वाले दंपति के पास पहुंचे। दंपति से उन्होंने रकम वापस मांगी तो झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया गया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें