फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने जा रहे दो हत्यारोपी दबोचे

Fri, 24 Mar 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली के दिन हुई हत्या के मामले में आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने कोर्ट में आत्म समर्पण करने से पहले दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि कलियर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर तुर्रा में होली के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में गाली-गलौच और लाठी-डंडे चलने लगे थे। इसी बीच 60 वर्षीय समय सिंह सिर पर बैट लगने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने समय सिंह के पुत्र धीर सिंह की तहरीर पर लाखन उर्फ लाक्खा और अजय कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट में समर्पण करने जा रहे आरोपी अजय कुमार और लाखन को हल्लुमाजरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि समय सिंह के साथ रंजिश थी। जिसके कारण उन्होंने उसे जान से मारा। आरोपी लाखन ने बताया कि गांव में समय सिंह ने मुझ पर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मेरा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया था। तबसे वह समय सिंह से रंजिश रखता था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मौके पर थाना प्रभारी मोहन सिंह, एसआई मनोज सिंह, कांस्टेबल सुनीत लखेड़ा, विपेंद्र रावत, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें