फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sun, 07 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पानी की निकासी की समस्या पर पुलिस से वार्ता करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और धक्का मुक्की तक जा पहुंचा। दरअसल मिलाप नगर में पानी की  निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। शनिवार को एक पक्ष बरसात में जमा पानी को मोहल्ले से निकालने के लिए ढंडेरा गांव की ओर पानी का रुख कर रहे थे।
विज्ञापन


ढंडेरा के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मिलापनगर के लोगों का विरोध किया। इस पर  दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुुुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। 

 एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन दोनों पक्षों के दस-दस लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें