सड़क अवरुद्ध करने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद चारों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
लक्सर कोतवाली के जसोदरपुर गांव में सड़क पर बुग्गी खड़ी करने और पशु बांधने पर सोमवार को गांव निवासी नवाब व मेहरबान पक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। उनके परिजन भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे।
पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। इसपर पुलिस मेहरबान व इरफान व दूसरे पक्ष के नवाब और वाजिद को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद चारों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया। दोबारा झगड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।