फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाश अस्पताल में छोड़कर भाग गए दोस्त

Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसके दो दोस्त उसकी लाश सिविल अस्पताल रुड़की में छोड़कर फरार हो गए। यही नहीं बोलेरो भी अस्पताल परिसर में ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। साथ ही इस आशय की तहरीर भी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाठरदेवा निवासी परविश-25 को उसके दोस्त शौकीन निवासी लाठरदेवा और विपिन निवासी बूढ़पुर बीते रोज बुलाकर ले गए थे। दोनों ही युवकों का कहना है कि झबरेड़ा सिडकी मार्ग पर उनकी बोलेरो कार रात 12 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें परविश की मौत हो गई। इसके बाद वे शुक्रवार की सुबह चार बजे शव लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे, जहां इमरजेंसी में औपचारिकता पूरी करने के बाद वे मौके पर ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद सात बजे उन्होंने परविश के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दोनों दोस्तों पर ही हत्या की आशंका जताई है।  मृत परविश के भाई लियाकत का कहना है कि एक आरोपी शौकीन गांव का ही रहने वाला है, जिसने दूसरे आरोपी विपिन को पांच लाख रुपये उधार दिलाए थे। ऐसे में संभव है कि दोनों ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी हो। उसने रात की दुर्घटना की खबर सुबह दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मामले में हत्या की आशंका संबंधी तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई से परदा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें