फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत

विज्ञापन
कलियर में इमलीखेड़ा के पास भगवानपुर मार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ईमलीखेड़ा-भगवानपुर बाइपास मार्ग पर मैक्स पिकअप और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो फैक्टरी कर्मचारियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नीटू चौधरी (30) पुत्र धर्मवीर निवासी गांव फकरेड़ी, थाना गागलहेड़ी सहारनपुर और दीपक (24) पुत्र मोतीलाल निवासी गांव चतनपुर, थाना चांदपुर जिला फतेहपुर (यूपी) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को दोपहर बाद दोनों एक बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार किसी काम से जा रहे थे। भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर उनकी बाइक के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे एक पोल से जा टकराई। घटना के बाद चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसओ कलियर संतोष सिंह कुंवर और ईमलीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भिजवाया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। पिकअप चालक के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें