फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर जट्ट नहर पटरी के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार के साथ मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, बैग एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन




सोमवार देर शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट्ट गांव निवासी आयुष शर्मा रुड़की से बाइक पर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदपुर जट्ट नहर पटरी के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और उसे रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उससे लैपटॉप, दो मोबाइल, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया।



पीड़ित ने मामले की सूचना नारसन पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की। इस दौरान पुलिस ने सकौती गांव के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि पकड़े गए आरोपियों के दो साथी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों ने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, एक बैग, एक पावर बैंक और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।



पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राहुल कुमार निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी हाल निवासी मोहम्मदपुर जट्ट एवं गौतम कुमार निवासी मोहम्मदपुर जट्ट थाना मंगलौर बताए हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। फरार बदमाशों को दबोचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें