फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाल मजदूर कराए मुक्त, दुकानदारों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला टास्क फोर्स बालश्रम की टीम ने सुल्तानपुर में छापा मारते हुए दो प्रतिष्ठानों पर दो नाबालिगों को मुक्त कराया। साथ ही टीम ने दोनों स्वामियों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




सुल्तानपुर आदमपुर स्थित कुछ दुकानों पर बाल मजदूरी कराने की सूचना लगातार बाल श्रम विभाग के अधिकारियों को मिल रही थी। इस पर शनिवार को श्रम निरीक्षक हरिद्वार मीनाक्षी भट्ट के नेतृत्व में टीम ने कस्बे में कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान विभाग की कार्रवाई से दुकान स्वामियों में खलबली मच गई।

कई दुकानदारों ने नाबालिगों को दुकान से भगा दिया। मीनाक्षी भट्ट ने बताया कि दो दुकानों पर दो नाबालिग मजदूरी करते मिले हैं। दोनों को मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों दुकानदारों पर केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान मंजू अग्रवाल, अंकुर चौधरी, मनोज, अजीत तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें