फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भूमि विवाद में घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर गांव में भूमि विवाद के कारण आटा चक्की पर काम कर रहे सुनील पर गांव के ही तीन भाइयों ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए सुनील के भाई सुधीर की भी पिटाई की गई। इसमें दोनों भाइयों के सिर फट गए। सुधीर ने एक होमगार्ड सहित तीन आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रजबपुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक परिवार के लोग उनसे आवासीय भूमि के विवाद के लिए रंजिश रखते हैं। 5 अप्रैल की देर शाम को उनका बड़ा भाई सुनील घर के अंदर आटा चक्की पर काम कर रहा था। तभी आरोपी राकेश, सुमित, आदेश निवासी ग्राम रजबपुर और राहुल निवासी ग्राम गिद्दावाली थाना खानपुर हाथ में लाठी-डंडे और सरिये लेकर ट्रैक्टर पर सवार होकर उनके घर के बाहर लगा खंभा और दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस आए।



सुमित होमगार्ड है उसके हाथ में सरकारी फाइबर स्टिक थी। आरोप है कि, उन्होंने घर में घुसते ही गाली गलौज करते हुए सुनील पर हमला कर दिया। उसने अपने भाई को बचाना चाहा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। हमले में उन दोनों के सिर फट गए। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी दोबारा जमीन पर कदम रखने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन


उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां से उनके भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुधीर के अनुसार, घटना की वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें