फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डिलीवरी बॉय को अंदर जाने से रोका, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को आईआईटी के गेट पर खाने की डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय और सुरक्षा गार्ड में नोेकझोंक हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने डिजी लॉकर में दिखाई गई आईडी मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन




डिलीवरी बॉय चहित चौहान दोपहर के समय आईआईटी गेट पर खाने की डिलीवरी लेकर पहुंचा था लेकिन गेट पर खड़े सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और उसके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद डिलीवरी बॉय को गेट नंबर एक पर जाने के लिए कहा गया। वह करीब दो किलोमीटर का चक्कर काटकर वह गेट नंबर एक पहुंचा। इसके बाद उसे अंदर जाने दिया गया। डिलीवरी बॉय ने बताया कि उसने डिजी लॉकर की आईडी दिखाने की बात कही लेकिन गार्ड उसकी सुनने को तैयार नहीं था। डिजी लॉकर की आईडी सभी जगह मान्य होती है। इस दौरान गार्ड ने एक मीडियाकर्मी को वीडियो बनाने से जबरन रोकने का प्रयास किया गया तो उनके बीच भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें