फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव के पास खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे इब्राहिमपुर मसाई कलां निवासी 65 वर्षीय चंद्र और 45 वर्षीय मटरू राठौर निवासी इब्राहिमपुर बाइक से हद्दीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हद्दीपुर इब्राहिमपुर मार्ग पर सामने से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश के कारण शवों को नहीं उठा सकी। स्थिति बिगड़ती देख एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, रुड़की सीओ नरेंद्र पंत, मंगलौर सीओ विवेक कुमार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीण 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन




ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भाजपा नेता सुबोध राकेश, जय भगवान सैनी, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ वह भी धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया।

लंबी बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें