फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फायरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

13 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र निवासी विशाल ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। आरोप है कि पार्थ और सन्नी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई प्रियांशु को जान से मारने की नीयत से देर शाम मोहनपुरा ओवरब्रिज के पास तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। जांच में दोनों पक्षों में इंस्टाग्राम पर हुई बहस और छेड़खानी के विरोध में गोली मारने का मामला सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें