पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को 40 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर भिक्कमपुर गांव से फतवा की ओर जाने वाले मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास मौजूद बैग में 40 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास निवासी ग्राम फतवा बताया। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर भोआपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग से एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र निवासी सुल्तानपुर बताया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।