फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने चार लाख मतदाता तय करेंगे 228 का भाग्य

Sat, 26 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पौने चार लाख मतदाता 228 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। इसके अलावा वार्ड सदस्यों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदान कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां ब्लाक कार्यालय से रवाना हो गईं।  
विज्ञापन

दूसरे चरण में भगवानपुर और बहादराबाद में 228 पदों के लिए प्रत्याशियों में जोरआजमाइश होगी। इसमें भगवानपुर ब्लाक में प्रधान के 53 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 43 पद शामिल हैं। वहीं बहादराबाद में प्रधान के 72 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों के लिए 27 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी मुकाबला होना है, जिसमें 12 बहादराबाद ब्लाक की और आठ भगवानपुर ब्लाक की सीटें शामिल हैं।
भगवानपुर ब्लाक में मतदाताओं की संख्या 1,36,472 है। इसमें पुरुष मतदाता 72,399 हैं जबकि महिला मतदाता 64,073 है। वहीं बहादराबाद ब्लाक में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,24,542 है और महिला मतदाताओं की संख्या 1,12,663 है। मालूम हो कि दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदाता सबसे अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। पहले चरण में करीब डेढ़ लाख मतदाता शामिल थे जबकि दूसरे चरण में 3,73,677 मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने सुबह से देर रात तक क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट मांगे गए। साथ ही मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़ तोड़ होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें