फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाले में पलटा ट्रक, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास बने नाले में ट्रक पलटने से उसमे सवार एक मजदूर घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यमुनानगर निवासी मोहम्मद सुहेल बुधवार को ट्रक में सामान भरकर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में पहुंचा था। दोपहर बाद सामान खाली करने के बाद वह ट्रक लेकर लौट रहा था। जैसे ही ट्रक ग्राम सिकंदरपुर के पास पहुंचा दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अचानक ट्रक का एक टायर नाले में चला गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में बैठा मजदूर राजेश कुमार, निवासी यमुनानगर ट्रक में फंस गया और घायल हो गया। घटना को देखकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मजदूर को ट्रक से बाहर निकाला और रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें