फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के यहियापुर गांव में अजगर का रैस्कूय करती वन विभाग की टीम फोटो स्रोत वन विभाग - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
यहियापुर गांव में विशालकाय अजगर आने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया और उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र के यहियापुर गांव में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीम ने ग्रामीणों के साथ घंटों मशक्कत कर अजगर को काबू किया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर को काबू कर लिया है। उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें