फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाईवे पर पलटा सिलिंडर से भरा ट्रक, छह घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त में हरियाणा की बस - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मंगलौर-भगवानपुर हाईवे पर रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और एलपीजी सिलिंडरों से भरे ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना पनियाला गांव के पास हुई है जिससे बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने भी यात्रियों को घटनास्थल से दूर करने में पुलिस की मदद की। घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन




रविवार सुबह 8.30 बजे मंगलौर-भगवानपुर हाईवे पर बस और एलपीजी सिलिंडरों से भरे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों को तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया रविवार सुबह गैस सिलिंडर से भरा ट्रक व हरियाणा रोडवेज की बस दोनों मंगलौर से भगवानपुर की ओर जाते समय पनियाला कट कोतवाली गंगनहर हरिद्वार के पास हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन




गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक नंबर यूपी 14 केटी 4157 ने अचानक दिशा बदली थी। इस कारण पीछे से आई रोडवेज बस नं. एचआर62 जीवी 9198 के साथ ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक पलट गया जिससे सिलिंडर रोड पर बिखर गए थे। मौके पर पुलिस ने लोगों की मदद से बड़ी सावधानीपूर्वक सिलिंडरों को एकत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन


घायलों के नाम

1. नीलम (50) पत्नी रिशिपाल निवासी कैथल हरियाणा



2. मनीषा (27) पुत्री नित्यानंद निवासी ऋषिकेश देहरादून



3. दिव्या (27) पत्नी कुलदीप निवासी ऋषिकेश देहरादून



4. परिधि (23) पुत्री जगदीप निवासी टिहरी गढ़वाल



5. संजय कुमार (49) पुत्र राम भगत निवासी हिसार हरियाणा



6. संजय कुमार (बस कंडक्टर)

दुर्घटनाग्रस्त में हरियाणा की बस - स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें