फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक -कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, मां घायल

Sun, 19 Mar 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक के पीछे बैठी उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बेहडे़की सैदाबाद गांव निवासी अतुल त्यागी (18 वर्ष) अपनी मां दीपा के साथ बाइक से पुहाना की ओर जा रहा था। जब वह जहाजगढ़ गांव के समीप पहुंचा तो एक ट्रक ने उसको साइड मार दी। जिससे वह कार से जा टकराया। वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसकी मां को मामूली चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मां के सामने ही बेटे ने तोड़ा दम
 अतुल त्यागी अपनी मां दीपा के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुई दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई। हादसे में दुखद पहलू यह रहा कि मां के सामने ही अतुल ने दमतोड़ दिया। उसकी मां का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाता अतुल
अतुल की जान बच सकती थी यदि अतुल ने सिर पर हेलमेट लगाया होता। दुर्घटना में अतुल के शरीर पर कहीं कोई गंभीर चोट नहीं लगी। केवल उसके सिर पर ही चोट लगी। सिर पर चोट लगने के कारण ही अतुल की मौत हुई है। हर कोई दुर्घटना को देखकर बस यही कह रहा था कि यदि अतुल ने हेलमेट लगाया होता तो वह जीवित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें