फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की में शुक्रवार को संस्थापक राय साहब कन्हैया लाल का 157वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ जिसमें संस्था के पूर्व प्रबंधक अतुल कुमार और उनकी माता सुषमा गर्ग यजमान के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

यज्ञ के उपरांत संस्था के प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने राय साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व प्रबंधक, अम्मा जी, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने राय साहब कन्हैया लाल के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राय साहब को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें