फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की से वॉल्वो में करें दिल्ली तक नॉनस्टॉप सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए अब रुड़की से वॉल्वो बस में नॉन स्टॉप सफर की सुविधा शुरू हो गई है। महज 580 रुपये किराये में प्रति यात्री आरामदायक और समयबद्ध यात्रा कर सकेंगे। परिवहन विभाग की ओर से प्रतिदिन दो वॉल्वो बसों का संचालन किया जाएगा जो दोपहर 12:30 बजे और शाम 4:30 बजे ऋषिकेश से रवाना होकर रुड़की पहुंचेगी। आगे निर्धारित मार्ग पर नॉनस्टॉप सेवा देगी।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार इन बसों में चार सीटें अग्रिम रूप से आरक्षित रखी जाएंगी ताकि आपात स्थिति या विशेष श्रेणी के यात्रियों को परेशानी न हो। वॉल्वो बसों में आरामदायक सीटें, एसी सुविधा और बेहतर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं जिससे लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक और सुरक्षित होगी।



सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि रुड़की औद्योगिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और छात्र दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। वॉल्वो सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय की बचत और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। प्रति यात्री 580 रुपये का किराया भी सुविधाओं के अनुरूप निर्धारित किया गया है। शुक्रवार से शुरू हुई वॉल्वो सेवा का नौकरीपेशा लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


यात्रियों ने उन्हें बताया कि पहले सामान्य बसों में भीड़ और देरी की समस्या रहती थी। वॉल्वो सेवा शुरू होने से समय पर ऑफिस पहुंचना आसान होगा। उन्होंने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है तो भविष्य में बस और सीट की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। फिलहाल दो बसों का संचालन रुड़की डिपो से किया जा रहा है ताकि शहर के अलग-अलग हिस्सों के यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें