जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार एवं आईएमडीआरआरके संयुक्त प्रयास से स्मार्ट मेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर किया गया। जिसमें राजमिस्त्रियों को भूकंप प्रतिरोधी मकान बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरिया भी मौजूद रहे।
आईएडीआरआर का गठन सहयोग इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा उसके उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए किया गया। सहयोग इंडिया फाउंडेशन एक संस्था है। जिसे आईआईटी रुड़की के छात्रों द्वारा गठित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंशुमान शुक्ल भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भूकंप के संबंध में विभिन्न जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे।