फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का इंजन फेल, घंटों यात्री हलाकान

Fri, 11 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अजमेर से हरिद्वार आ रही ट्रेन का इंजन चुड़ियाला स्टेशन पर जवाब दे गया। इससे रुड़की-हरिद्वार आ रहे रेल यात्री और उनके परिजन तीन घंटे तक हलाकान रहे। बाद में लक्सर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालन किया जाता है। इसके तहत शुक्रवार की सुबह ट्रेन समयानुसार चल रही थी। तभी साढ़े आठ बजे के करीब चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन खराब हो गया। इसमें अधिकांश यात्री रुड़की और हरिद्वार के ही थे। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन भी स्टेशनों पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन यहां के अधिकारियों की ओर से भी लोगों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी।
परिजनों ने जब ट्रेन में सवार यात्रियों से संपर्क किया तब जाकर मालूम चला कि ट्रेन का इंजन खराब हो गया है और काफी समय लग सकता है। दूसरी ओर मेन लाइन पर ट्रेन का इंजन खराब होने से अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक जैन के अनुसार अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का इंजन करीब साढ़े आठ बजे खराब हो गया था। बाद में लक्सर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें