फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, स्थगित ट्रेनों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के बाद भी लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंची। कोहरे के कारण स्थगित की गई ट्रेनों से भी यात्रियों की परेशानी बरकरार है।
विज्ञापन




मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश -पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से चली। दरभंगा - अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 3 घंटे और दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से चली। न्यू जलपाईगुड़ी - उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 घंटे और उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, सहरसा - अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, दिल्ली - सहारनपुर मेमू, सहरसा - छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस, पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, गुवाहटी - जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, अमृतसर - बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें एक - एक घंटे की देरी से चलीं।



इसके अलावा जयनगर - अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर - देहरादून एक्सप्रेस, काठगोदाम - देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली - काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस, सहारनपुर - देहरादून पैसेंजर, अमृतसर - कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 से 50 मिनट तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन


वहीं, बनारस - देहरादून जनता एक्सप्रेस, टाटानगर - अमृतसर जलियावालां बाग एक्सप्रेस, काठगोदाम - जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस, पूर्णियाकोर्ट जंक्शन - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, काठगोदाम - दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, देहरादून - बनारस जनता एक्सप्रेस, अंबाला - बरौनी जंक्शन हरिहर एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार को स्थगित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें