फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लगा जाम, घर पहुंचने के लिए लोगों ने कई किलोमीटर दौड़ाए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में जाम लगने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। लंबा जाम लगने से छात्रों और कामकाजी लोगों को दिक्कतें महसूस हुईं। कोई जगह लोगों ने शॉर्टकट लेने के लिए अपने वाहन रोके तो वहां पर भी रुक-रुककर जाम लगने लगा। शहर के अन्य स्थानों पर भी दोपहर में ट्रैफिक बढ़ाने पर लोग परेशान हुए। 1.30 घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




रुड़की में आए दिन जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी लोगों को दोपहर में शहर के कई स्थानों पर जाम झेलना पड़ा। कांवड़ पटरी, रेलवे रोड, गणेशपुल और गोल चौक की ओर जाने वाले हाईवे पर लंबा जाम देखने को मिला।

स्कूल बस, दोपहिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत अन्य वाहन जाम में रुक-रुककर चले। डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोग गणेशपुर जाने के लिए गोल चौक से होकर बाजार के रास्ते बीएसएम तिराहे पहुंचे और फिर वहां से गणेशपुर की ओर गए।
विज्ञापन




ऐसे में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ ने बताया कि सोमवार को एक समाज की यात्रा निकलने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों को मुख्य चौक और तिराहों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें