फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इकबालपुर मार्ग पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर मार्ग पर पुहाना के पास शाम के समय अक्सर वाहनों का जमघट लग जाता है। कई बार कुछ देर तक जाम की स्थिति तक बन जाती है। पैठ बाजार के दिन शाम के समय यहां वाहनों को अक्सर फंसे देखा जा सकता है।
विज्ञापन

पुहाना के गुड्डू ने बताया कि इकबालपुर मार्ग पर शाम के समय फैक्टरियों की छुट्टी का समय रहता है। इससे दोपहिया व चारपहिया वाहनों से काफी लोगों की मौके से आवाजाही शुरू हो जाती हैं। कुछ बस वाहन भी फैक्टरी कर्मियों को छोड़ने के लिए तैयारी में रहते हैं। आसपास के दुकानदार गुलशन, सावेज ने बताया कि वाहनों की भीड़ लग जाने के कारण कई बार कुछ लोगों के बीच कहासुनी तक हो जाती है जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। उन्होंने बताया कि पैठ बाजार के दिन बढ़ती भीड़ वाहनों की मुश्किल को बढ़ा देती है। कई बार इस दिन वाहन आधा घंटे तक भी फंसे रह जाते हैं। उन्हें पुलिस की मदद लेकर ही वहां से गुजारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें