फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बेड़पुर चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार सवार युवक को 1.222 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम बेड़पुर चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 1.222 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार मोनू अली निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र करता था। इसके बाद उसे कलियर क्षेत्र में मुनाफे पर बेचता था। आरोपी चालक का काम भी करता है। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह चरस की तस्करी करने लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें