फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से लेकर शहर के बाजार तक जाम ही जाम

Thu, 17 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर जाम लगा रहा। खासकर रुड़की सहारनपुर हाईवे पर रामनगर और हरिद्वार दिल्ली हाईवेे पर मलकपुर चुंगी के आस पास वाहन रेंग रेंगकर चले। वहीं शहर के बाजारों बड़े वाहन आ जाने से भी भीषण जाम लगा। 
विज्ञापन


शहर में कई दिन से जाम की समस्या बनी हुई है। हाईवे पर यातायात पुलिस की पर्याप्त संख्या में तैनाती न होने से मिलिट्री चौक और सोलानीपुल से दूर तक लंबा जाम लग रहा है। विडंबना है कि कई बार जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तो दूर होमगार्ड तक मौजूद नहीं होते।

बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों हाईवे पर कुछ ऐसा ही हाल रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने पर सवारियों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं बाजार में बेरोकटोक चौपहिया वाहन घुसने से भी जाम लगता रहा।
विज्ञापन

 
होली का त्यौहार नजदीक होने के चलते बाजारों में चहलकदमी बढ़ गई है। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही होने से पैदल व दुपहिया वाहन सवार लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं सीओ रुड़की कुलदीप असवाल ने बताया कि जाम से निपटने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारी वाहनों की एंट्री को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें