फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों बाजार दो पारियों में खोलेन पर दिया जोर

विज्ञापन
रुड़की स्थित एक होटल में साप्ताहिक बंदी को लेकर आयोजित बैठक के दौरान मौजूद व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में कोरोना का प्रकोप कम करने के लिए बाजार दो पारियों में खोलने और दुकानों का समय निश्चित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि रुड़की में कोरोना वायरस का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में नए मरीजों की लगभग बाढ़ सी आ गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। कहा कि प्रदेशभर में अनेक व्यापारियों के कोरोना से पीड़ित होने की सूचना मिली है। देहरादून की पलटन बाजार में एक व्यापारी कोरोना से पीड़ित पाया गया है। इसके बाद रुड़की के व्यापारी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि व्यापारियों को सरकार द्वारा सुरक्षा मापदंडों का पालन करना होगा और दो गज की दूरी बना कर ही अपना व्यापार एक निश्चित समय में प्रतिदिन करना होगा। कहा कि व्यापारियों को अपनी दुकान खोलने का समय भी निश्चित करना होगा। इसके कारण भले ही दो पारियों में बाजार का संचालन हो। बाजार को प्रतिदिन या सप्ताह में नगर निगम प्रशासन सैनिटाइज कराए। अभी तक केवल मेन बाजार, सिविल लाइंस, अनाज मंडी को ही सैनिटाइज किया गया है। कहा कि कोरोना को लेकर बाजार खुलने के संबंध में दूसरे व्यापार मंडल के साथ भी वार्ता की जाएगी। बैठक में विजय गोयल, अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, नितिन शर्मा, सुनील साहनी, शैलेंद्र गोयल, आदर्श कपानिया, विक्रांत जैन, रामगोपाल कंसल, अरविंद शर्मा, राजेश सचदेवा, राहुल अग्रवाल, विकास बंसल, रोबिन जैन, सार्थक छाबड़ा, दीपक अरोड़ा, अंकित कालरा, गौरव मेंदीरत्ता, मनीष नारंग, सरदार सतवीर सिंह और तौफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें