फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। जिलाधिकारी के बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। अधिकांश व्यापारी शुक्रवार को ही बाजार बंद रखने के पक्ष में हैं। इस मामले में व्यापारियों ने रविवार की सुबह बाजार में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से शुक्रवार को ही बाजार बंद रखने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हरिद्वार ने दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया है। इससे व्यापारी वर्ग में खासी नाराजगी है। रविवार की सुबह अधिकांश व्यापारी वर्ग बाजार में एकत्रित हुए और जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को ही होनी चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के जिलाधिकारी के आदेश का पालन किया था और सभी इस व्यवस्था से खुश थे, लेकिन एक दो लोगों ने राजनीति चमकाने के लिए इसे तूल दे दिया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल का कहना है सभी दुकानदार एकजुट हैं। कुछ लोग इसे तूल देकर कस्बे के माहौल को खराब करना चाहते हैं। इसे दुकानदार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से शुक्रवार के दिन ही साप्ताहिक बंदी रखने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध लंढौरा व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर ही शुक्रवार का दिन नियत कराया गया था। आज भी व्यापारी वर्ग इसी व्यवस्था को चाहता है। चंद लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और कस्बे के माहौल खराब करना चाहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जिंदे खान, अशोक जताना, नरेश जाटव, फरमान खान, दीनानाथ, वकार अहमद, दीपू, अकबर, शाहरुख, कुलदीप, सफीक, इसरार खान, मोहम्मद इस्लाम, पूर्व सभासद प्रदीप कुमार, अमित कुमार, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें