फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, हंगामा

Thu, 16 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने पर हुई मौत के विरोध में जमा लोगों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार की देर शाम खानपुर लक्सर मार्ग पर खनन से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ओवरलोडेड वाहनों की दिन में एंट्री बंद करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया। 

दुर्गागढ़ निवासी 40 वर्षीय सीताराम अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ यूपी के सिताबपुरी गांव अपनी ससुराल से लौट रहा था। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर मार्ग पर खानपुर तिराहे के पास पहुंचा, सामने से आ रही रेत-बजरी से लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। दुघर्टना होते ही ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ। बाइक सवार को बामुश्किल ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाला गया।  निकाला। खानपुर के पूर्व प्रधान मदन शास्त्री ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। खानपुर थानाध्यक्ष नवीन जुराल मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अपनी गाड़ी से लक्सर अस्पताल भिजवाया, लेकिन सीताराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है जबकि सीतारम का पुत्र सही सलामत है। पुलिस ने खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया है। बाइक सवार की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने खानपुर तिराहे पर दिन में भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग को लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम नहीं आ सकी एंबुलेंस 
खानपुर। ट्रैक्टर ट्राली से कुचले जाने के बाद सीताराम को तुंरत ही इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती, लेकिन न तो 108 एंबुलेंस आई और न पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिह चैंपियन द्वारा खानपुर सीएचसी की दी हुई एंबुलेंस ही सीताराम के काम आ सकी। सीएचसी की एंबुलेंस के न पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठ रही है। बाद में खानपुर थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें