फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बावासियों को नाला निर्माण होने से जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
झबरेड़ा में मंगलौर रोड पर नाला निर्माण को लेकर सर्वे करते सिचाई विभाग की टीम व साथ में खड़े नगर पं? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
झबरेड़ा में पानी निकासी की समस्या जल्द दूर होने वाली है। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह और सिंचाई विभाग की टीम ने नाला निर्माण के लिए सर्वे किया। बताया जा रहा है कि जल्द नाला निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झबरेड़ा कस्बे में वर्षों से पानी निकासी की समस्या है। पिछले वर्ष शीतलपुर गांव के रास्ते पर तालाब भी खुदवाया गया था, लेकिन पानी ज्यादा होने से तालाब से भी पानी बाहर शीतलपुर मार्ग पर जमा होने लगा था। साथ ही ओवरफ्लो होकर पानी कब्रिस्तान में भी पहुंच गया था। पानी निकासी की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मंगलौर रोड पर रविदास मंदिर से लेकर शिला खाले तक लगभग 1350 मीटर लंबे नाले के निर्माण की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को सतपाल महाराज ने स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नाला निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें