फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के फ्यूज के साथ उड़ी कॉलोनी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात रामपुर चौक पर रखा एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया और उसका फ्यूज उड़ गया। फ्यूज उड़ते ही रामपुर के समीप मायावार कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर के प्यूज उड़ने की सूचना ऊर्जा निगम को नहीं लग पाई। ऐसे में कॉलोनी के लोगों को छह घंटे से भी अधिक बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। बाद में लोग सड़कों पर आकर हंगामा करने लगे तो सूचना मिलने पर लाइनमैन ने फ्यूज जोड़कर सप्लाई शुरू करवाई।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ती गर्मी से ट्रांसफार्मरों और बिजलीघरों पर लोड बढ़ने लगा है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंकने लगे हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे रामपुर चौक पर रखा ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो गया। इससे उसका फ्यूज उड़ गया। इसके बाद मायावर कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। इससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। बच्चे कुछ ही देर में गर्मी के कारण परेशान हो गए, वहीं बुजुर्गों को भी परेशानी होने लगी। करीब छह घंटे तक बिजली नहीं आने से लोगों का सब्र जवाब देने लगा। एक-एक कर कॉलोनी के लोग बाहर आने लगे। इस बीच कॉलोनी में जमा हुए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली कटौती की समस्या बताई। इसके बाद अधिकारियों ने लाइनमैन को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने फ्यूज को जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू करवाई। करीब 12.30 पर सप्लाई शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि इस समय ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
दो घंटे कम मिल रही पानी की सप्लाई
करीब एक माह से रामनगर की करीब 15 हजार की आबादी को सुबह और शाम के वक्त करीब दो घंटे पानी की सप्लाई कम मिल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई दो घंटे कम होने की शिकायत कई बार जल संस्थान से की जा चुकी है। जब भी अधिकारियों से फोन पर बात करते हैं तो वे सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। स्थानीय पार्षद पंकज सतीजा का कहना है कि जब पूरे शहर में छह घंटे की सप्लाई की जा रही है तो रामनगर में चार घंटे ही पानी की सप्लाई क्यों हो रही है। मामले में जल संस्थान के एई अरुण कुमार का कहना है कि अक्सर बिजली कटौती के चलते टैंक पूरे नहीं भर पाते हैं। हालांकि प्रयास किया जा रहा है कि पानी की समस्या कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें