फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आप निकालेगी रोजगार गारंटी यात्रा रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता नरेश प्रिंस ने बताया कि पार्टी की ओर से आगामी 30 अक्तूबर को शहर में रोजगार गारंटी यात्रा रोड शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नरेश प्रिंस ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी की ओर से प्रदेश में रोजगार गारंटी रोजगार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में लोगों के घर-घर जाकर उनके रोजगार गारंटी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत आगामी 30 अक्तूबर को कर्नल अजय कोठियाल का रोजगार गारंटी यात्रा रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। यह रोड शो मच्छी मोहल्ला चौक से शुरू होकर मेन बाजार से सिविल लाइंस से होते हुए शताब्दी गेट तक जाएगा। इस दौरान प्रेसवार्ता में दुष्यंत महारथी, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र तोमर, अनिल कश्यप, सौरभ भाटिया, गौरव दुआ, निखिल दुआ, प्रमोद और दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें