फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसानों और मजदूरों की समस्याएं विधायक को बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान से मुलाकात कर किसानों, मजदूरों और स्थानीय युवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर मांग-पत्र सौंपा। संगठन ने किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही सरकारी रियायतों और भूमि आवंटन का लाभ लेने वाले उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को अनिवार्य रूप से देने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विधायक से इन मुद्दों को विधानसभा में उठाने की अपील की।
विधायक आदेश चौहान ने मांग-पत्र स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि संगठन की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हित में संगठन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान महक सिंह सैनी, अरुण कुमार सैनी, सतीश चंद्र फौजी, नाथीराम सैनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें