फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पड़ेंगे वोट, निपट जाएगा मतदान का दौर

Fri, 01 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को वोट पड़ने के साथ ही मतदान का दौर भी समाप्त हो जाएगा। करीब एक माह से वोट डालने को उत्सुक नजर आ रहे मतदाता अपना फैसला वोट डालकर प्रत्याशियों के हक एवं विरोध में कर देंगे। इसके बाद ग्रामीणों की निगाहें पांच जनवरी को होने वाली मतगणना पर रहेंगी। वहीं शुक्रवार को अंतिम दिन प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर आखिरी बार वोट की अपील की।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जिले में तीन चरणों में चुनाव कराने के आदेश जारी किए थे। पहले चरण के लिए 21 दिसंबर को लक्सर व खानपुर, 27 दिसंबर को बहादराबाद व भगवानपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। सबसे आखिरी एवं तीसरे चरण के तहत नारसन व रुड़की में दो जनवरी की तिथि तय की गई थी। जिससे रुड़की एवं नारसन ब्लॉक के मतदाता करीब एक माह से वोट डालने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल यहां नामांकन तो अन्य ब्लॉकों के साथ करा लिए गए थे, लेकिन चुनाव की तिथि सबसे बाद में तय की गई थी। जिसका बड़ी बेसब्री से मतदाता एवं प्रत्याशी दो जनवरी का इंतजार कर रहे थे।
वैसे तो यहां 23 दिसंबर को शुरू हुआ चुनावी शोर बृहस्पतिवार को थम गया था, लेकिन शुक्रवार को भी प्रत्याशियों ने बिना शोर डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे। इससे अब वोटरों का इंतजार शनिवार को समाप्त हो जाएगा और वह अपने मतों का प्रयोग कर प्रत्याशियों की हार-जीत का निर्णय बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर मतपेटियों में बंद कर देंगे। वोट डालने के बाद प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों की नजर पांच जनवरी को होने वाली मतगणना पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें