फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आज सजेगी मुशायरे और कवि सम्मेलन की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन इरतका-ए-अदब की ओर से नगर निगम सभागार में शनिवार को ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के मशहूर शायर और कवि अपनी रचनाओं और शायरी से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सैयद सनाउल हक ने बताया कि मुशायरे में इकबाल अशहर, अज्म शाकिरी, रियाज सागर, खुर्शीद हैदर, अल्ताफ जिया, सिकंदर हयात गड़बड़, बिलाल सहारनपुरी, मोहन मुन्तजिर, वसीम राजूपुरी, इस्माइल नजर, राधिका मित्तल, इमरान फैज, मोनिका मंतशा, जावेद मुसीरी, मनोज शाश्वत और महमूद असर सहित कई नामचीन शायर व कवि शिरकत करेंगे। इनमें कई कवि और शायर पहली बार रुड़की में अपना कलाम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता होंगी जो मुशायरे का उद्घाटन करेंगी। सैयद सनाउल हक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से प्रेम, मोहब्बत, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। मुशायरे में ऐसी रचनाएं पेश की जाएंगी जो लोगों के दिलों को जोड़ने और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें