फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दबंगों ने बोला हमला, जान से मारने की नीयत से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में पुरानी रंजिश में 26 मई को एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और तमंचे से फायर भी किए। घटना में घायल हुए दो लोगों को रुड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां निवासी अंकुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही प्रविंद्र और रविंद्र उर्फ कल्लू से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी खुन्नस के कारण 26 मई को सुबह करीब 10 बजे प्रविंद्र, रविंद्र, अनुज, अमित, विनोद, पोपिन, आकाश, मोनू और रोहित समेत कई लोग एक राय होकर हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उनपर हमला बोल दिया। इस दौरान अंकुल, अजीत, विकास, राहुल, नीटू, मुनेश, रोहित और सौराज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। आरोप है कि प्रविंद्र ने जान से मारने की नीयत से अपने पास मौजूद कट्टे से उनपर फायर भी किया। इसमें अंकुल और अजीत बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए जिसके बाद हमलावर वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अजीत और अंकुल को रुड़की सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित का कहना है कि घायलों के इलाज में व्यस्त होने के कारण वे समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। पीड़ित अंकुल कुमार ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी प्रविंद्र और रविंद्र उर्फ कल्लू, अनुज, अमित, विनोद, पोपिन, आकाश, पोपिन और रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें