कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दरगाह क्षेत्र में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1650 रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अरकान निवासी सवाजपुरा थाना रायसती संभल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है।