फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने युवती के खाते से उड़ाए 19 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक युवती को झांसा दिया और उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। युवती के मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसने आननफानन में अपना एटीएम कार्ड बंद कराया और कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी पारुल ने बताया कि रविवार (दीपावली) की सुबह उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि बैंक की ओर से दीपवाली पर ग्राहकों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद बैंक की योजनाओं के बारे में मैसेज भेजकर अवगत कराया जाएगा। सत्यापन के लिए ग्राहक को अपना बैंक खाता और एटीएम कार्ड का नंबर बताना होगा। पारुल ने उसके झांसे में आकर बैंक खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद युवती के मोबाइल पर खाते से 19 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। यह देखकर पारुल के होश उड़ गए। उसने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। युवती ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें